फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mandi closed for three days

तीन दिन तक बंद रहेगी गल्ला मंडी

Wed, 08 Jul 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
mandi closed for three days
hartal - फोटो : hartal
ललितपुर/ मड़ावरा। गल्ला मंडी के अंदर से लग रहे मंडी शुल्क को समाप्त किए जाने की मांग को लेकर गल्ला व्यापार मंडल ने तीन दिन तक गल्ला मंडी बंद करने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को उपज बेचने के लिए परेशानी होना तय है। मंडी 9, 10 व 11 जुलाई को बंद रहेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी में समूचे जिले के साथ- साथ समीपवर्ती मध्यप्रदेश के जिलों के किसान भी उपज बेचने के लिए आते हैं। ऐसे में गल्ला मंडी में लगातार भीड़ रहती है। वर्तमान में बारिश का सीजन होने के बाद भी मंडी में प्रतिदिन तीन हजार क्विंटल तक उपज आ रही है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा व बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी के आह्वान पर गल्ला व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले की सभी गल्ला मंडियों का 9, 10 व 11 जुलाई को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा ने बताया कि मंडी शुल्क बाहरी की भांति गल्ला मंडियों के अंदर पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए। प्रदेश सरकार से मांग की गई कि गल्ला मंडियों के अंदर से मंडी शुल्क को समाप्त किया जाए, जिससे व्यापारी, किसान, पल्लेदारों व मजदूरों का हित हो सके। उन्होंने जिला प्रशासन से गल्ला मंडी में अस्थायी रूप से स्थापित की गई सब्जी व फल मंडी को अन्य स्थान पर स्थापित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजीव जैन कप्तान, राकेश साहू, अरविंद सिंघई, जितेंद्र अनौरा, प्रमोद साहू, पारस मनया, मनीष सड़ैया, प्रदीप बुढ़वार, दयाली कुशवाहा, सनत जैन, नीलेंद्र जैन, अरविंद, कोमलचंद्र मलैया, बिटटू साहू आदि मौजूद रहे।उधर, मड़ावरा में भी मंडी शुल्क के विरोध में नौ से 11 जुलाई तक गल्ला मंडी को बंद रखने का निर्णय प्रदेश स्तर पर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा लिया गया। मड़ावरा में गल्ला व्यापार अध्यक्ष राजेंद्र जैन दददी की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में व्यापारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्रा एवं गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी के आह्वान पर मड़ावरा गल्ला मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय खन्ना, पंचमलाल जैन, बंटी बजाज, राकेश सागर, सुमत मोदी, शैलेंद्र वैद्य आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed