{"_id":"6348554276de6855590745e4","slug":"managing-director-electricity-raided-at-night-connections-of-two-defaulters-found-connected-taldehate-news-jhs230836160","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध निदेशक विद्युत को औचक निरीक्षण में दो बकायेदारों के कटे कनेक्शन जुड़े मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध निदेशक विद्युत को औचक निरीक्षण में दो बकायेदारों के कटे कनेक्शन जुड़े मिले
विज्ञापन
तालबेहट(ललितपुर)। दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने बृहस्पतिवार की रात टीम के साथ नगर में बकाएदारों के कटे कनेक्शनों को चेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान दो कनेक्शन चालू मिलने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। रात में एमडी के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही अफसरों में खलबली मच गई। बिना सूचना के एक अधिकारी के मुख्यालय छोड़ने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
एक माह पहले 14 सितंबर को दक्षिणांचल विद्युत निगम के एमडी अमित किशोर ने तालबेहट 66 केवी उपकेंद्र का औचक निरीक्षण कर बड़े बकाएदारों पर सख्ती करने एवं उनके कनेक्शन काटने करने के निर्देश दिए थे। एमडी के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने अभियान चलाकर आदेश पर अमल कर इसकी रिपोर्ट भी भेज दी। बकाएदारों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जमीनी हकीकत जानने के लिए एमडी बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे पूरी टीम के साथ तालबेहट आ गए। उन्होंने जिन इलाकों में कनेक्शन काटे गए थे उनकी हकीकत देखने डोर टू डोर चल दिए। बस स्टैंड के निकट एक बकाएदार का कनेक्शन जुड़ा और सप्लाई चालू देख एमडी का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौजूद विभागीय अफसरों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एमडी के निर्देश पर रात में कनेक्शन काट कर केबल कब्जे में ले ली गई। एमडी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में बड़े बकाएदारों से वसूली करें भुगताने न करने पर उनके कनेक्शन काट कर रिपोर्ट दें। यदि कोई कनेक्शन कटने के बाद बकाया जमा न होने पर भी चालू मिला तो जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ला कदीमपुरा में भी एक कनेक्शन कटा होने के बाद भी सप्लाई चालू मिलने पर उन्होंने इसे भी तत्काल कटवा दिया। उन्होंने जिले के विभागीय वरिष्ठ अधिकारी की जानकारी की तो पता चला कि वह जिला मुख्यालय से बाहर गए हुए हैं। इस पर एमडी ने मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि उनके खिलाफ बिना अनुमति के जिला छोड़ने पर सख्त कार्रवाई करें। रात में करीब एक घंटे तक नगर में औचक निरीक्षण करने के बाद वह वापस झांसी चले गए। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर मुख्य अभियंता पार्थिव कुमार, अधिशाषी अभियंता विमल कुमार, उपखंड अधिकारी अक्षय कुमार, अवर अभियंता राम बहादुर, संविदा कर्मी विवेक श्रीवास्तव एवं विजिलेंस टीम मौजूद रही।
भाई के कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग कर रहे थे बकाएदार
जानकारी के मुताबिक जिन दो बकाएदारों के कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली सप्लाई चालू हालत में मिलने पर बताया गया कि कनेक्शन कटने के बाद वह अपने भाई के कनेक्शन से जोड़कर बिजली जला रहे थे इस पर एमडी बिगड़ गए उन्होंने दोनों बकाएदारों के साथ उनके दोनों भाइयों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
अवर अभियंता इं. रामबहादुर ने राजेंद्र लिटौरिया पुत्र स्व.दयाराम लिटौरिया, मोहल्ला तिवरयाना,रनवीर सिंह यादव पुत्र मथुरा प्रसाद यादव, मोहल्ला तिवरयाना और मीरा यादव पत्नी स्व. रतन सिंह यादव मोहल्ला तिवरयाना तालबेहट के खिलाफ कनेक्शन कटा होने के बाद भी बिजली जलाए जाने के आरोप में विद्युत थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी गई है।