फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Man talking on mobile dies after being hit by train

Lalitpur News: मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 30 Jan 2024 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Man talking on mobile dies after being hit by train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मोबाइल पर बात करते रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गया।
सोमवार रात एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित देवगढ़ क्रासिंग पर मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी मौके पर पहुंची। उसकी शिनाख्त पुष्पेंद्र जैन (45) निवासी पुरानी पुलिस चौकी मोहल्ला नईबस्ती के रूप में हुई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात कही।
---------
एक लड़की भी आ चुकी है ट्रेन की चपेट में
25 जनवरी की रात देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर 18 वर्षीय रौनक साहू निवासी मोहल्ला जुगपुरा भी ट्रेन की चपेट में आ गई थी। उसके दोनों पैर कट गए थे। रौनक साहू भी मोबाइल पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आई थी।
विज्ञापन

-------
ओवरब्रिज बन जाने के बाद भी जान जोखिम में डाल रहे लोग
शहर से नेहरू नगर जाने के लिए देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर हाल में ओवरब्रिज निर्मित कर आवागमन शुरू किया गया था। बावजूद इसके कुछ लोग ओवरब्रिज का प्रयोग न कर नीचे के रास्ते पटरी पार कर रहे हैं। यही कारण है कि एक सप्ताह के दौरान देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर दो लोग ट्रेन की चपेट आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोबाइल पर बात करते समय पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आया। लोग ओवरब्रिज का प्रयोग करें और मोबाइल पर बात करते हुए पटरी पार न करें।
नवीन कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed