{"_id":"668a2cd4acf87d9581025243","slug":"man-shot-in-lalitpur-over-money-dispute-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर से बुलाकर जीजा ने साले को मारी गोली, हालत गंभीर; आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर से बुलाकर जीजा ने साले को मारी गोली, हालत गंभीर; आरोपी की तलाश में पुलिस
Sun, 07 Jul 2024 11:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:21 AM IST
सार
जीजा ने अपने साले को घर से बुलाकर रास्ते में साले को गोली मार दी। जिससे साला घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है । यहां से मेडीकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीजा ने अपने साले को घर से बुलाकर रास्ते में साले को गोली मार दी। जिससे साला घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है । यहां से मेडीकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम दैलवारा के मजरा भरौनी निवासी तिलक (21) पुत्र मलखान सिंह शनिवार की रात घर पर था। तभी मध्य प्रदेश के जिला सागर के ग्राम पिपरासर बूट निवासी नरेंद्र पुत्र प्रकाश लोधी जोकि तिलक का जीजा था घर आया। साले तिलक को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। रास्ते मे ग्राम गुगरवारा के पास तमंचे से गोली मार दी। गोली तिलक के पेट मे लगी और वह गंभीर रूप से से घायल होकर गिर गया। गोली मारने के बाद आरोपी जीजा मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने तिलक को घायल देखा तो पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय जिला अस्पताल पहुंचे। सीओ सदर ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर जीजा साले में विवाद हुआ था। जिसके बाद जीजा नरेंद्र ने साले तिलक को गोली मार दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन