फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   man saved drowning boys

राहगीर ने बचाई गड्ढे में डूबते दो भाइयो की जान

Mon, 05 Jul 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
man saved drowning boys
ललितपुर। सिद्धनपुरा क्षेत्र में खपना पुल के पास पानी से भरे गड्ढे में कपड़े धोते समय नेहरू नगर निवासी दो भाई पानी में डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर वहां निकल रहे राहगीर ने पानी में कूदकर दोनों की जान बचाई और अपनी बाइक पर बैठाकर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर निवासी अभि (9) और उसका बड़ा भाई देवेंद्र कुमार रैकवार (18) रविवार को सुबह सिद्धन रेलवे लाइन स्थित खपना पुल के पास कपड़े धोने के लिए गए थे। इसी दौरान अभि अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगा। यह देखते ही बड़ा भाई देवेंद्र उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकिन वह भी हड़बड़ाहट में संभल नहीं सका और डूबने लगा। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे नेहरू नगर निवासी कृष्ण कुमार दोनों को बचाने के लिए पानी में कूद गया और उन्हें बाहर निकाल लाया, लेकिन दोनों भाइयों की हालत खराब होने के चलते उसने दोनों को अपनी बाइक पर बैठाया और उन्हें जिला अस्पताल ले गया।
विज्ञापन

फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार बताया गया है। राहगीर कृष्ण कुमार ने बताया कि वहां से निकलते समय उसने दोनों को डूबते देखा तो वह कपड़े पहने ही उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गया। इससे उसका मोबाइल भी गीला हो गया। जब उसने दोनों को बाहर निकाल लिया तो छोटे लड़के के पेट में पानी भर गया था, जिस पर उसने वहां पानी निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं होने पर वह दोनों को जिला अस्पताल उपचार को ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed