फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Man dies after being hit by train

Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
ललितपुर। जीआरपी थाना अंतर्गत देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम होने के चलते नेहरूनगर क्षेत्र के रहने वाले काफी संख्या में लोग देवगढ़ क्रॉसिंग स्थित रेल पटरियां पार करके निकलते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को रेल पटरियों पर आ रही ट्रेन की गति का अंदाजा नहीं लग पाता और वह रेल पटरियों पर चलकर दूसरी रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर निकलने का प्रयास करने लगते ह्र्रैं।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात करीब एक बजे देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर रेल पटरियां पार करते समय एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि उक्त व्यक्ति नेहरू नगर की ओर जा रहा था। जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। बताया गया कि युवक लाल काली टीशर्ट, काली बनियान, लाल काले रंग की जर्किन पहने था। मृतक की आयु लगभग 30-32 वर्ष आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed