{"_id":"571d22e74f1c1ba06e8b6d82","slug":"make-youth-in-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का भविष्य संवार रही आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं का भविष्य संवार रही आईटीआई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
iti
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आईटीआई युवाओं का भविष्य संवारने में सहायक सिद्ध हो रही है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम के अध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छात्र-छात्राओं को निजी के अलावा सरकारी क्षेत्र में रोजगार मुहैया करा रही है। यहां से प्रशिक्षण करने वाले तमाम प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी मिली है। प्रधानाचार्य मान सिंह भारती ने कहा कि इस संस्थान से प्रशिक्षण ले चुके जितने छात्र-छात्राओं को रेलवे में नौकरी मिली है, उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी आईटीआई का प्रशिक्षण पत्र प्राप्त करने को कहा। इस दौरान 15 छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और 30 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि लघु उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जैन, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम अध्यक्ष भोला सिंह व प्रधानाचार्य मान सिंह भारती ने ललितपुर व महरौनी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में सेवायोजित छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। संचालन विलासचंद्र पटैरिया व अनुदेशक अनूप कुमार नामदेव ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में आईटीआई महरौनी के प्रधानाचार्य व स्टाफ का सहयोग रहा।