फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Makar Sankranti today, special conjunction of Sun and Saturn is forming

Lalitpur News: मकर संक्रांति आज, सूर्य और शनि की बन रही विशेष युति

Sun, 14 Jan 2024 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti today, special conjunction of Sun and Saturn is forming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मकर संक्रांति का पर्व आज सोमवार को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। आचार्यों के अनुसार अब सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और राष्ट्र तरक्की करेगा।
नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री के अनुसार संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को सुबह 9:13 से शाम 5:15 बजे (सूर्यास्त) तक रहेगा। मकर संक्रांति पर स्नान का विशेष महत्व है। किसी ताम्रपात्र में तिल भरकर दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव का घृत से अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस वर्ष मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य और शनि की विशेष युति बन रही है। सूर्य मकर राशि पर आएंगे, जबकि शनि अपनी ही राशि कुंभ में रहेंगे। यह अद्भुत युति है। इस दिन वरीयान योग है। शास्त्रों में वरीयान योग श्रेष्ठता का प्रतीक माना गया है जो राष्ट्र की समस्त बाधाओं को दूर करता है।
विज्ञापन

--
यह भी बताया
मकर संक्रांति स्नान के लिए पुण्यकाल-15 जनवरी को प्रात: 9.15 बजे सूर्य मकर राशि के होंगे, लेकिन पुण्यकाल प्रातः 5.15 बजे से सायं 5.11 बजे तक रहेगा।
---
मकर संक्रांति का वाहन: अश्व व उपवाहन सिंह भोजन पत्र अर्थात पत्तों के पात्र में चित्रान्न का भोजन (विभिन्न अन्नों का मिश्रित भोजन)
---
मकर संक्रांति पर्व पर तिल का है छह तरह से विशेष महत्व
- शरीर पर तिल का लेपन कर स्नान करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।
- जल में तिल प्रवाहित करने से तेजस्विता प्राप्त होती है।
- तिल के होम से पर्यावरण संरक्षण होता है।
- तिल दान से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
- तिल खाने से ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
- तिल दान करने से यश की प्राप्ति होती है।

---
यह रहेगा मकर संक्रांति का राशिफल
राशि फल
मेष - उत्तम लाभ
बृष - सम्मान
मिथुन - कलह
कर्क - हानि
सिंह - राज सम्मान
कन्या - रोग, कष्ट
तुला - ज्ञान वृद्धि, सफलता
वृश्चिक - स्थानांतरण
धनु - सम्मान
मकर - संतोष
कुंभ - यश, लाभ
मीन - कष्टकारी

--------तिल, गजक और गुड़ की हुई खरीदारी
फोटो-03
संक्रांति पर पूजन के लिए तिल और गजक की खूब खरीदारी हुई। इस साल तिल 220 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि गत वर्ष 120 रुपये प्रति किलो की दर से बिका था। गजक 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गुड़ के दाम 60 रुपये प्रति किलो रहे। गुड़ भी गत वर्ष 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed