{"_id":"5ed934b98ebc3e90a359cc00","slug":"mahroni-sdm-and-co-sued-lalitpur-news-jhs1682870194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौनी एसडीएम व सीओ के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौनी एसडीएम व सीओ के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत नई बस्ती में एक महिला की बिना नोटिस दिए दुकानें ध्वस्त कराने पर महरौनी एसडीएम व सीओ समेत सात लोगों के खिलाफ अपर जिला और सत्र न्यायालय/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम) अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
अधिवक्ता राजेश देवलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सौजना के नई बस्ती निवासी रजनी वैद्य पत्नी स्व. प्रकाश नारायण वैद्य ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम) की अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी दुकानें बिना नोटिस दिए गिरा दी गईं हैं। आरोप लगाया कि गांव के कुंजबिहारी, आदित्यनारायण, अशोक, अंशुल व शिवम लगातार उसकी दुकानदारी चलने से ईर्ष्या रखते हैं और एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांग रहे थे। धमकी देते थे कि यदि रुपए नहीं दिए तो उसे बर्बाद कर देंगे और दुकान गिरवा देंगे। उसी दिन शाम को सात बजे के बाद उसके घर पर दुकान के सामने उपजिलाधिकारी महरौनी ज्ञानेश्वर प्रसाद व सीओ श्याम नारायण एवं थाना पुलिस के सिपाहियों का आना शुरु हो गया और वे कहने लगे कि वह कुंजबिहारी से समझौता कर ले नहीं तो यह दुकान गिरा दी जाएगी। इसके बाद जेसीबी मंगाकर दुकान मय शटर, टिन शेड व उसके अंदर रखा करीब पचास हजार रुपये का किराना, जनरल स्टोर का सामान एवं दुकान की गुल्लक में रखे दस हजार रुपये नकद व अन्य मोबाइल आदि को भी उठाने का मौका नहीं दिया और पूरी दुकान तहसनहस कर दी।
दुकान गिरने पर पुलिस के साथ मौजूद अन्य लोगों ने गुल्लक से दस हजार रुपये, अन्य कीमती सामान व मोबाइल लूट लिया। उसकी पुत्री एवं पुत्र ने सामान की लूटपाट करने से रोका तो थाना पुलिस पुत्री व पुत्र को खींचकर ले गई। महिला के प्रार्थना पत्र के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम) की अदालत ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता ने बताया कि अदालत में दावा दर्ज हो गया है। अब साक्ष्य व सुनवाई के लिए न्यायालय में 16 जूून की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
ललितपुर। तहसील महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौजना में विधवा महिला के मकान को गिराने की कार्रवाई का मामला तूल पकड़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों को निलंबित करते हुए उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक से वार्ता की और दोषियों को निलंबित करने की मांग की।
उधर, नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले में मौजूदा स्थिति से जनता सहमी और भयभीत नजर आ रही है। नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने कहा कि गरीब महिला के साथ हुए अन्याय से ग्रामीण भौचक्के हैं। चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, उवेश खान, बहादुर एडवोकेट, रामनरेश दुबे, अजय तोमर, प्रदीप रिछारिया, धनीराम अहिरवार, सुनील पटैरिया, मनोज पवैया, ऊदल पटेल, सुजान पटेल, समद खान, मोहम्मद आसिफ, अंकित यादव, मोंटी शुक्ला, आशीष दुबे, मुकेश रजक, तुलसीराम कुशवाहा, अजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।