फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mahroni-lalitpur way blocked

महरौनी-ललितपुर मार्ग पर यातायात हुआ ठप

Fri, 08 Jul 2016 01:41 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 08 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
mahroni-lalitpur way blocked
रास्‍ता बंद - फोटो : amar ujala
महरौनी (ललितपुर)।  महरौनी कस्बा सहित ग्रामीण अंचल में मूसलाधार बारिश की वजह से जहां नालों ने नदियों का रूप ले लिया है तो वहीं नदियों का भारी जलसैलाब क्षेत्रवासियों की चिंता का विषय बना हुआ है। नदी नालों में आयी बाढ़ के चलते तहसील मुख्यालय से जनपद मुख्यालय और लगभग सभी ग्रामीण संपर्क मार्गों पर यातायात कई घंटों से पूरी तरह अवरुद्ध है। जामनी बांध काफी भर चुका है और इसके गेट बुधवार रात को एक बार फिर से खोल दिए, यातायात पर सबसे ज्यादा असर महरौनी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


वहीं महरौनी-नाराहट रोड पर ग्राम पठा के समीप जामनी नदी के कुजान घाट रिपटा पर  से लगभग दस फीट से ऊपर पानी बहता रहा और संपर्क कटा रहा। महरौनी-बानपुर मार्ग पर जामनी नदी पर बने पुतलीघाट पुल पर भी 10-12 फीट पानी था, जिससे तहसील मुख्यालय का बानपुर क्षेत्र से भी संपर्क कटा रहा। महरौनी के समीपवर्ती ग्राम भैरा, भौंरठ, सतलींगा का भी जामनी नदी की वजह से संपर्क कटा रहा। महरौनी-सौजना मार्ग पर ग्राम बम्हौरी बहादुर सिंह के समीप गुल्लन नाला भी उफान  पर रहा और देर शाम तक सौजना क्षेत्र का संपर्क महरौनी से कटा रहा । वहीं, सौजना-मड़ावरा मार्ग पर गौना के पास छान नाला और तालाब का नाला अपने उफान  पर रहे और इस मार्ग पर कई फीट पानी आ जाने से यातायात ठप रहा । ग्राम  कुम्हैढी से बारौन के रास्ते में पडने वाला गेरा नाला और जमडार नदी के  रिपटों पर लगभग दस फीट पानी रहा । यही स्थिति कुम्हैढी से खिरिया भारंजू के  रास्ते जमडार नदी और बंजरया नाला के रिपटों पर पानी की वजह से बनी रही  जिससे आसपास के ग्राम टापू बनकर रह गये ।
विज्ञापन


महरौनी-टीकमगढ़ मार्ग पर  आनंदपुर आश्रम के पास स्थित नाले का पानी भी सडक पर कई फीट ऊपर बहता रहा  जिससे यातायात काफी चुनौतीपूर्ण रहा । बडे वाहन तो कडी मशक्कत के बाद  निकलते रहे लेकिन दोपहिया वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी । केवल  महरौनी कस्बा से मडावरा रोड पर ही आवागवन सुचारू रहा और बाकी हर मार्ग से  महरौनी का संपर्क कटा रहा । इस वजह से लोग दिन भर परेशान रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed