फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mahroni electricity intrupted

चार दिन आंशिक रूप से बाधित रहेगी महरौनी क्षेत्र की बिजली

Thu, 17 Jun 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
mahroni electricity intrupted
ललितपुर। महरौनी स्थित 132 केवी उपकेंद्र पर 40 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराए जाने के चलते इस उपकेंद्र से जुड़े महरौनी, मड़ावरा, सोजना बिजलीघरों के अंतर्गत आने वाले करीब तीन सौ से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विज्ञापन

महरौनी स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से महरौनी, मड़ावरा, सोजना और बानपुर स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशनों के माध्यम से करीब तीन सौ गांवों को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। बीते रोज 15 जून को ओवरलोड की समस्या को दूर करने के लिए बिजली ट्रांसमिशन विभाग झांसी द्वारा महरौनी के 132 केवी उपकेंद्र पर 40 एमवीए उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया जा रहा है। इस ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य पूर्ण होने में पांच दिन का समय लगना है। इसके चलते इस उपकेंद्र से जुड़े सभी सब स्टेशनों महरौनी, मड़ावरा, सोजना और बानपुर फीडर की बिजली आपूर्ति अल्टरनेट करके आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विज्ञापन

-
विद्युत ट्रांसमिशन विभाग द्वारा 132 केवी उपकेंद्र महरौनी में 40 एमवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इससे जुड़े महरौनी, मड़ावरा, सोजना व बानपुर सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। यह कार्य 20 जून तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आकाश सचान, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed