फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   magistrate jail visit and inspection

न्यायिक अधिकारी ने किया जेल विजिट, परखीं व्यवस्थाएं

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
magistrate jail visit and inspection
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार के निर्देश पर मंगलवार को प्राधिकरण के सचिव हरीश कुमार ने जिला कारागार में जेल विजिट किया, जिसमें जेल में पुरुष बैरक, भोजनशाला, अस्पताल का निरीक्षण किया। जेल में निरूद्ध बंदियों से वार्तालाप कर उनसे किसी भी प्रकार की समस्या एवं जेल प्रशासन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के बारे में पूछा गया तो बंदियों ने अवगत कराया जेल अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अच्छा बर्ताव किया जाता है । बंदियों को निशुल्क अधिवक्ता के लिए अवगत कराया गया और बताया गया कि यदि उन्हें निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह कारागार प्रशासन के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते है। भोजनशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य पाई गई । जिला कारागार की विजिट के दौरान प्रभारी कारापाल जीवन सिंह, जेल चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार द्विवेदी, उप कारापाल डा. भोलानाथ आंबेडकर एवं न्यायालय की आरे से रोहित राठौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं आम जन को सूचित किया गया कि 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर लंबित वादों का निस्तारण किया जाएगा एवं ई-चालान से संबंधित प्रकरणों को भी निस्तारित किया जाएगा। जिन वाहन चालकों के ई-चालान हुए हो वह आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने वाद का निस्तारण अधिक से अधिक संख्या में कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed