{"_id":"67f02893d847b533630f6be7","slug":"maa-anjani-mela-responsibility-of-arrangements-handed-over-to-the-officers-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-132798-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां अंजनी मेला : व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अफसरों को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां अंजनी मेला : व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अफसरों को सौंपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/ललितपुर। मां अंजनी मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को तहसील सभागार में प्रशासन व प्रबंध समिति की बैठक हुई। तैयारियों पर चर्चा करते हुए मेला की रूपरेखा तैयार की गई।
क्षेत्र के ग्राम कुम्हेड़ी के पास स्थित अंजनी माता मंदिर प्रांगण में 11 अप्रैल से शुरू होने वाले मेले को लेकर उपजिलाधिकारी राजबहादुर, क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह, प्रबंध समिति एवं नागरिकों के साथ बैठक हुई। एसडीएम ने नायब तहसीलदार धीरेंद्र कुमार को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। प्रशासनिक सुविधाओं पर विभागीय अधिकारियों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। दुकानों के लिए अलग-अलग सेक्टर निर्धारित किए जाएंगे। यहां दुकानदारों को अपने आधार कार्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। अस्थायी पुलिस चौकी, यातायात पुलिस व खोया पाया केंद्र बनाए जाएंगे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड वाहन और पानी के टैंकर उपलब्ध रहेंगे। स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा की स्टॉल लगाई जाएंगी।
खंड विकास अधिकारी मेले में सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगवाएंगे। पशुओं को पीने के पानी के लिए मेला शुरू होने से पहले जामनी नहर का संचालन किया जाएगा। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रांगण में लगे लगभग एक दर्जन हैंडपंप ठीक कराने के साथ विद्युत व्यवस्था के लिए लाइनमैन नियुक्त किए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह जगह सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रधानों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार तनवीर हसन, विद्युत एसडीओ आरपी सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, सहायक विकास खंड अधिकारी शिवरतन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह, पशु चिकित्सक विनोद, फायर सर्विस प्रवीण कुमार, राजस्व निरीक्षक रामकुमार, समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री दिनेश विदुआ, ग्राम प्रधान प्रकाश निरंजन, रामशरण दीक्षित, संतोष निरंजन आदि मौजूद रहे।