फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   low infected found by less sample

कम सैंपल लेकर विभाग कर रहा संक्रमण कम होने का दावा

Fri, 15 Jan 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
low infected found by less sample
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण में कमी आ गई है। यही वजह है कि जहां पहले प्रतिदिन 18 सौ सैंपल लिए जा रहे थे, अब 1300 सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना वैक्सीन की तैयारियां होने के कारण सैंपलों में कमी आ गई है। हालांकि, कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन आ गई है। लेकिन, इससे पहले ही जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या में अचानक गिरावट आ गई है। इसके पीछे एक सच यह भी है कि जनपद में सैंपल लेने की संख्या कम हो गई है। इससे लोग बेपरवाह हो गए हैं। न तो लोग सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मुंह पर मास्क लगा रहे हैं। सड़कों पर गिनती की संख्या में ही लोग इसका पालन करते दिख रहे हैं। अफसरों की बैठक में आए दिन निर्देश जारी हो रहे हैं। इनमें कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने व डोर टू डोर सर्वे में लक्षण वाले लोगों को चिह्नित कर जांच कराए जाने के निर्देश देकर कोविड नियंत्रण का दावा किया जा रहा है। बीते माहों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 18 सौ से अधिक सैंपल लिए जा रहे थे। अधिक सैंपल से संक्रमित रोगियों की संख्या भी बढ़ रही थी। लेकिन, अब विभिन्न सेंटरों से 1,350 सैंपल लिए जा रहे हैं। बीते माहों की अपेक्षा लगभग 25 प्रतिशत सैंपल कम कर दिए गए हैं। संक्रमित रोगी भी कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

--------
त्योहारों व वैक्सीन टीकाकरण की तैयारियों के कारण सैंपल कम लिए जा रहे हैं। जल्द ही सेंटरों से सैंपल लेने की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed