{"_id":"5d7a99418ebc3e93cc43f30a","slug":"lover-together-kiled-gun-devar-brother-in-law-lalitpur-news-jhs14792456","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर की देवर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर की देवर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा के मोहल्ला टौरिया के पास निवासी एक युवक की उसकी भाभी ने ही पैतृक मकान बेचने के विवाद में बुधवार की देर रात अपने प्रेमी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार की सुबह घटना स्थल का निरीक्षण कियाऔर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
मोहल्ला टौरिया स्थित पावर हाउस के पास निवासी राजेश कुचबंदिया का अपनी भाभी लक्ष्मी कुचबंदिया से पैतृक मकान को लेकर विवाद चल रहा था। भाभी ने एक मकान बेच दिया था और दूसरा भी बेचना चाहती थी। मकान बेचने का राजेश व उसकी पत्नी बंटी रिोध करते थे, इसी बात को लेकर वह राजेश से रंजिश मानती थी।
बुधवार की देर रात करीब दो बजे बंटी अपने पति के साथ झोपड़ी में सो रही थी। ग्राम किसनपुरा निवासी वीरबहादुर सिंह ठाकुर और उसकी जेठानी लक्ष्मी ने उन्हें जगाया और कहने लगे कि यह जगह छोड़कर भाग जाओ। बंटी ने बताया कि लक्ष्मी के कहने पर उसके पति राजेश को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए, उनकी मदद से पति राजेश को सरकारी अस्पताल मड़ावरा ले जा रही थी कि रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई। थाना से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटना स्थल से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। रास्ते में चप्पलें भी पड़ी पाई गई हैं।
घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग और पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी श्यामनारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक की पत्नी बंटी की तहरीर पर वीरबहादुर सिंह ठाकुर पुत्र हल्केराम निवासी धौरी सागर व हाल निवासी किसनपुरा थाना गिरार एवं लक्ष्मी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
हो चुकी है लक्ष्मी के पति की मौत
मुख्य आरोपी लक्ष्मी के पति राकेश की मौत सात वर्ष पहले संदिग्ध अवस्था में हो चुकी है। राकेश की मौत को एक दुर्घटना में मौत होना बताया था। लेकिन, कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था, परा मामला रफा दफा हो गया था।
इसके बाद से लक्ष्मी वीरबहादुर सिंह ठाकुरके साथ रहने लगी।
मड़ावरा कस्बा में एक महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर देवर की गोली मारकर हत्या कर दी है। उक्त मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक
-----