ललितपुर: दूसरी जगह तय हो गई प्रेमिका की शादी, सनकी आशिक ने दोस्त संग मिलकर घर में रख दिया विस्फोटक, गिरफ्तार
गांव की एक युवती से नंदराम और एक महिला से बंटीराजा उर्फ बलबंत सिंह फोन पर बातें करते थे और वह दोनों उन्हें चाहने लगे थे। नंदराम की प्रेमिका ने उसके साथ भागकर शादी करने का आश्वासन दिया था और नंदनराम ने पैसा व कुछ जेवरात भी अपनी प्रेमिका और महिला को दिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना सोजना के एक घर में तीन बार विस्फोटक सामग्री रखकर घर उड़ाने के प्रयास के मामले में थाना सोजना पुलिस की जांच के दौरान दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए, जिनमें एक आरोपी थाना तालबेहट के ग्राम रानीकोडर निवासी नंदराम यादव और दूसरा आरोपी थाना सोजना के ग्राम छापछौल निवासी बंटीराजा उर्फ बलबंत सिंह है। थाना सोजना पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मंगलवार की सुबह 5.40 बजे क्योलारी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। वह घर उड़ाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि गांव की एक युवती से नंदराम और एक महिला से बंटीराजा उर्फ बलबंत सिंह फोन पर बातें करते थे और वह दोनों उन्हें चाहने लगे थे। नंदराम की प्रेमिका ने उसके साथ भागकर शादी करने का आश्वासन दिया था और नंदनराम ने पैसा व कुछ जेवरात भी अपनी प्रेमिका और महिला को दिए थे।
लेकिन बाद में पता चला कि नंदराम की प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई है, तो दोनों ने प्रेमिका व उसके परिजनों को डराने धमकाने के लिए विस्फोटक सामग्री लाकर छह जून को उनके घर के दरवाजे पर रख दी थी। पुलिस के अनुसार प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने के चलते दोनों आरोपियों ने मिलकर इस घटना को किया था।
दोनों ने दो बार पहले भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था और इन मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष सोजना सत्यप्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, प्रदीप कुमार, राहुल सिंह शिवा मौर्य शामिल रहे।
मध्य प्रदेश के मछली पकड़ने वाले से लाए थे विस्फोटक
इस मामले में लड़की के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तहरीर पर थाना सोजना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करते हुए टीमों का गठन किया था। इसमें पता चला कि विस्फोटक सामग्री बंटी उर्फ बलवंत ने मध्य प्रदेश के मछली पकड़ने वाले व्यक्ति से लेकर नंदराम को दी थी। बंटीराजा पूछताछ में देने वाले का नाम नहीं बता सका।
ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने कहा कि सोजना क्षेत्र के ग्राम छापछौल में एक घर के बाहर दरवाजे पर तीन दिन पहले विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें नंदराम ट्रक ड्राइवर है। इसने एक युवती से प्रेम संबंध बना लिए थे और उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई थी।
इसी वजह से उसने अपने दूसरे साथी बंटी उर्फ बलबंत के साथ मिलकर प्रेमिका के घर के दरवाजे पर विस्फोटक सामग्री रखकर विस्फोट करने का प्रयास किया था। यह दोनों पहले भी दो बार ऐसी घटना कर चुके हैं।