{"_id":"6101b8bf8ebc3e58680a960a","slug":"loot-accused-arrested-lalitpur-news-jhs200638234","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बांछित व बीस हजार के इनामी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बांछित व बीस हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
police new.jpeg
- फोटो : police new.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। डेढ़ माह पूर्व पंडवन क्षेत्र में कार सवारों से लूटपाट करने के मामले में वांछित बीस हजार के इनामी बदमाश को नाराहट पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोटरसाइकिल व कट्टा बरामद किया गया है।
थाना मदनपुर के ग्राम नीमखेड़ा निवासी प्रिंस राजपून डेढ़ माह पूर्व पांच जून को पंडवन धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चन को गए थे। वहां से जब वह कार से लौट रहे थे, इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाश आए और कार को रोककर उसमें बैठी महिलाओं को धमकी देते हुए लूटपाट की थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसमें ग्राम डोंगराखुर्द निवासी ऊधम सिंह यादव का नाम भी शामिल था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, तभी से उसकी तलाश जारी थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी पाली कमलेश नारायण पांडेय के नेतृत्व में थाना नाराहट भाऩुप्रताप सिंह के द्वारा एक टीम गठित की गई थी। बीते रोज मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे पुलिस टीम द्वारा छापामारी करके आरोपी ऊधम सिंह को उसके ही गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
------
नौ मुकदमे हैं दर्ज
क्षेत्राधिकारी पाली ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए बीस हजार का इनाम घोषित किया गया था और वह नाराहट थाने में हिस्ट्रीशीटर भी है और उसके खिलाफ अलग थाना में नौ मुकदमा भी दर्ज हैं।