फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Long traffic jams on the roads due to RPF action.

Lalitpur News: आरपीएफ की कार्रवाई से सड़कों पर लंबा जाम

Sun, 20 Sep 2026 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Long traffic jams on the roads due to RPF action.
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार को आरपीएफ की कार्रवाई से मुख्य मार्गों पर अफरा-तफरी मच गई। आरपीएफ जवानों ने स्टेशन के परिसंचरण क्षेत्र में खड़े सभी निजी वाहनों, बसों, कारों और ऑटो को सुबह-सुबह जबरन बाहर खदेड़ दिया। इस व्यवस्थित कार्रवाई के चलते स्टेशन तिराहा से ललित पैलेस तक सड़क किनारे वाहनों का भारी जमावड़ा लग गया, प्रमुख तीन मार्गों पर एक घंटे तक जाम लग गया और यात्रियों व राहगीरों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुर धाम में इन दिनों 100वें अवतरण दिवस (जन्म शताब्दी महोत्सव) का भव्य धार्मिक आयोजन चल रहा है। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन (शताब्दी, वंदे भारत, पंजाब मेल और पठानकोट एक्सप्रेस आदि) से ललितपुर स्टेशन पहुंच रहे हैं। यहां से श्रद्धालु लगभग 75 किलोमीटर की आनंदपुर यात्रा के लिए निजी वाहन बुक करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जब शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें स्टेशन पर पहुंचीं, तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री बाहर निकले। लेकिन आरपीएफ द्वारा सभी वाहनों को परिसंचरण क्षेत्र से बाहर कर दिए जाने के कारण उन्हें बाहर एक भी वाहन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान लादकर पैदल चलने को मजबूर हुए यात्री
वाहन न मिलने और अचानक फैली अव्यवस्था के कारण वृद्धों, महिलाओं और बच्चों समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को अपना भारी-भरकम सामान सिर और हाथों पर लादकर करीब दो सौ मीटर पैदल चल सड़कों की धूल छाननी पड़ी और दूर जाकर वाहन तलाशने पड़े, तब जाकर वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके।

एक घंटे तक ठप रहीं तीन प्रमुख सड़कें
सर्कुलेटिंग एरिया से हटाए गए दर्जनों वाहन सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े हो गए। इसके परिणामस्वरूप स्टेशन तिराहा, बाजार जाने वाली सड़क और देवगढ़ रोड तीनों प्रमुख मार्गों पर एक घंटे से अधिक समय तक भयंकर जाम लगा रहा। जाम और उमस के बीच वाहन चालकों, स्थानीय दुकानदारों और पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की कार्रवाई से पहले उचित व्यवस्था की जाए ताकि देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालुओं और आम जनता को इस तरह की असहनीय परेशानी का सामना न करना पड़े।

------------
ऑटो चालकों ने मांगा परिसंचरण क्षेत्र में अलग स्थान
रेलवे स्टेशन के बाहर परिसंचरण क्षेत्र से वाहन हटाने के बाद शनिवार को ऑटो चालकों ने एकत्रित होकर स्टेशन प्रबंधक व आरपीएफ अधिकारियों से वार्ता की। टैक्सी एसोसिएशन के महामंत्री कृष्ण बिहारी मिश्रा ने कहा कि ऑटो चालकों के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाए। स्टेशन प्रबंधक ने दो दिन का समय दिया है, इसके बाद स्थान मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
कोट
परिसंचरण क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने से यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इसके चलते सर्कुलेटिंग एरिया में नो पार्किंग जोन से बसों, चार पहिया वाहनों को व टेंपो को हटाया गया है।

-अर्जुनराम विडासर, थाना प्रभारी आरपीएफ।
-----------
रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने और आने जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के लिए नियमपूर्वक उचित कार्रवाई की जा रही है। ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।--मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed