फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lokpal sent the investigation report of irregularities in MNREGA to the government

लोकपाल ने मनरेगा में अनियमिताओं की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी

Tue, 26 Jul 2022 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lokpal sent the investigation report of irregularities in MNREGA to the government
ललितपुर। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में हुई अनियमितताओं की शिकायतों की जांच कर रहे लोकपाल ने अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी है। अब शासन के द्वारा इस जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के आधा दर्जन के करीब ग्राम पंचायतों में हुए मनरेगा कार्यों में हुई अनियमितताओं व भ्रष्टाचार की शिकायतें शासन स्तर पर हुई थीं। जिसकी जांच शासन स्तर पर नियुक्त लोकपाल के द्वारा शुरू की गई। लोकपाल ने शिकायतों वाले ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों संबंधित समस्त पत्रावली एकत्रित की। शासन स्तर पर जांच शुरू होने से इन ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों में हलचल मच गई। सभी अपने अपने स्तर पर जांच की प्रगति व अन्य कार्रवाई को जानने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

इधर लोकपाल द्वारा शिकायतों की बड़े ही बारीक तरीके से जांच जारी रखी गई। मनरेगा के तहत कराए गए कामों की समस्त पत्रावलियों की जांच व कमियों को चिह्नीकरण होने लगा। इतना ही नहीं लोकपाल के द्वारा शिकायती पत्रों में दर्ज मनरेगा के उन कार्यस्थलों का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें अनियमितता बरते जाने की शिकायतें की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थलीय परीक्षण, पत्रावलियों का अवलोकन कर जांच करने व अन्य संबधित लोगों से गोपनीय जानकारी लेकर एक रिपोर्ट लोकपाल के द्वारा तैयार की गई और जांच रिपोर्ट को लोकपाल के द्वारा शासन को प्रेषित कर दिया गया है। अब शासन के द्वारा इस जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोकपाल द्वारा भेजी गई गोपनीय जांच रिपोर्ट को जानने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
इन ग्राम पंचायतों की जांच सौंपी गई थी जांच
- बिरधा ब्लॉक के ग्राम महोली में नाबालिगों के नाम पर मनरेगा जॉब कार्ड बनाकर उनके नाम की मजदूरी निकालकर घोटाला किये जाने की शिकायत शासन स्तर पर की गई थी। जिसकी जांच लोकपाल के द्वारा की गई।
- मनरेगा के कार्यो में योगी कंसट्रक्शन फर्म के द्वारा ग्राम सिंगेपुर, ठगारी, बंगरिया, खितवांस में सामान की आपूर्ति करने की शिकायत हुई थी। इसके साथ ग्राम बगौनी में मनरेगा के कार्यों की शिकायत की जांच शासन स्तर पर लोकपाल के द्वारा कराई गई।

जनपद में मनरेगा के तहत कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर जांच की गई। जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है। शासन स्तर पर अब इसके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रकांत रावत, मनरेगा लोकपाल ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed