फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Locust attacks can damage crops

फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है टिड्डियों का हमला

Sat, 08 Feb 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Locust attacks can damage crops
ललितपुर। रबी फसलों में मौसम परिवर्तन के कारण कीट और रोगों का प्रकोप होने लगा है। किसान फसलों को कीड़ों के नुकसान से बचाने लिए कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कर रहे हैं। राजस्थान में टिड्डी का प्रकोप फैल रहा है, वह बुंदेलखंड में भी हमला कर सकती है। इसलिए फसल को बचाने के लिए जागरूक रहने की जरूरत है। टिड्डीयों को भगाने एवं नियंत्रित करने के लिए थालियां, ढोल, नगाड़े, लाउडस्पीकर या अन्य माध्यमों से शोर गुल करना चाहिए, क्योंकि यह शोर सुनकर भाग जाती हैं।
विज्ञापन

मौसम बदलने के कारण रबी की फसलों में चना, मटर और मसूर में सेमीलूपर (इल्ली), कटुआ कीट और फली भेदक का प्रकोप बढ़ गया है। इनसे बचाव के लिए क्यूनालफास 25 प्रतिशत ईसी 1 5 लीटर या प्रोफेनोफास एक लीटर मात्रा या 2.5 लीटर नीम तेल (एजाडीरेक्टीन) को 500-600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने से कीटों का प्रकोप नहीं हो पाता है। राई/ सरसों, मसूर, मटर एवं चना में माहू के नियंत्रण के लिए डाईमिथोएट 30 ईसी या इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएल की 250 से 300 एमएल मात्रा को 500-600 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिडकाव करें।
विज्ञापन

प्रदेश से लगे सीमावर्ती राज्यों राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा आदि में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाला मुुख्य कीट टिड्डी का प्रकोप काफी फैल रहा है। यह टिड्डी बुंदेलखंड की फसलों पर भी हमला कर सकता है, इसलिए इससे सतर्क रहने की जरूरत है। मादा टिड्डी मिट्टी 20 से 100 अंडे तक रखती है तथा 10 से 20 दिनों में अंडे फूट जाते हैं और झुंड में हो जाते हैं। टिड्डी जब अकेली होती है तो उतनी खतरनाक नहीं होती, लेकिन झुंड में रहने पर बहुत खतरनाक और आक्रामक हो जाती है। यह फसलों का एक बार में सफाया कर देती है। यह फसल के फूल, फल, पत्ते, तने, बीज और पेड की छाल सब कुछ खा जातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिड्डी दल सुबह 10 बजे के आद अपना डेरा बदलता है। इसलिए इसे आगे बढने से रोकने के लिए लैंडा सायहेलोथ्रिन 5 प्रतिशत ईसी की एक लीटर मात्रा या क्लोरोपाइरिफास 20 प्रतिशत ईसी की एक लीटर मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोलकर प्रति हक्टेयर की दर से फसल पर छिडकाव करना चाहिए। नीम के तेल की 40 एमएल मात्रा को 10 ग्राम कपडे धोने के पाउडर के साथ मिलाकर टंकी की पानी में डालकर छिडकाव करने से टिड्डी फसलों को नहीं खा पाती है। फसल की कटाई के बाद मई और जून में खेत की गहरी जुताई करने से सूर्य की तेज किरणों से जमीन में पड़े कीटों केे अंडे व प्यूपा नष्ट को जाते हैं।

मौसम परिवर्तन के कारण रबी की फसलों पर कीट एवं रोगों का प्रकोप होने लगा है। कीड़ों से फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक का प्रयोग करें। किसान यदि जागरूक रहेगा तो फसलों को नुकसान नहीं होगा।
- गौरव यादव
जिला कृषि रक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed