फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lock hanging on Gauna Kusmad PHC

Lalitpur News: गौना कुसमाड़ पीएचसी पर लटका रहा ताला

Sun, 08 Sep 2024 03:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Lock hanging on Gauna Kusmad PHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सौजना/ललितपुर। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत गौना कुसमाड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक व फार्मासिस्ट ही नहीं अन्य कर्मी भी नहीं आ रहे हैं। शनिवार को यहां ताला लटका रहा। मरीज गेट पर ताला जड़ा देख वापस चले गए।
शनिवार को अमर उजाला की टीम ग्राम गौना कुसमाड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां गेट पर ताला लटका था। मरीज आ रहे थे, लेकिन ताला देखकर वापस होते गए। परिसर में लगे हैंडपंप के पास घास उगी है। इससे पानी पीना तो दूर पास तक पहुंचना मुश्किल है। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। पत्थर भी बिखरे पड़े हैं। बाउंड्री भी जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

---
दस हजार की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित : उल्दना, कुसमाड़, टीकरा, चढ़रा, बगसपुर, हीरानगर, भौड़ी धुरवारा आदि गांवों की लगभग दस हजार की आबादी के लिए पीएचसी का निर्माण किया गया था। लेकिन, अस्पताल न खुलने से समस्या हो गई है। अब लोगों को निजी क्लीनिकों पर जाना पड़ रहा है। निर्धन लोगों के सामने ज्यादा समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article