फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Line Inspector present for misbehaving with women

Lalitpur News: महिलाओं से अभद्रता करने वाला इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Sat, 04 Jan 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Line Inspector present for misbehaving with women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शराब बंदी की मांग कर रही महिलाओं से कलक्ट्रेट परिसर में अभद्रता कर उन्हें बदतमीज और तमाचा मारने की बात कहने वाले कोतवाली में तैनात निरीक्षक को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

31 दिसंबर को थाना बार के ग्राम भैलोनी सूबा की महिलाएं गांव में शराब बंद करने की मांग लेकर कलक्ट्रेट परिसर आई थीं। यहां कोतवाली में तैनात निरीक्षक जनार्दन यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे। उन्होंने महिलाओं पर भड़कते हुए उनसे अभद्रता कर उन्हें बदतमीज और तमाचा मारने की बात कही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। निरीक्षक के महिलाओं से इस प्रकार के व्यवहार को लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने निरीक्षक जनार्दन यादव को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed