{"_id":"6a5d376e7b74d2bb3101a875","slug":"lightning-struck-a-33-kv-line-causing-a-blast-in-the-insulators-of-several-poles-lalitpur-news-c-131-1-ltp1018-159868-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से कई खंभों के इंसुलेटर में ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से कई खंभों के इंसुलेटर में ब्लास्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार रात करीब आठ बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से कई खंभों के इंसुलेटर ब्लास्ट हो गए। इसके चलते करीब एक सैकड़ा गांवों की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर विभागीय अफसरों ने टीम लगाकर लाइन की मरम्मत करवाई लेकिन सप्लाई शुरू होते ही इनकमिंग मशीनों में ब्लास्ट हो गया। इससे करीब 20 घंटे बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। सप्लाई न मिलने से ग्रामीण उमसभरी गर्मी में परेशान हैं।
ग्रामीण को कहना है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे से तेज आंधी के साथ बारिश हो रही थी इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिजली गुल रहने से बच्चे, बड़े और बुजुर्ग भी परेशान रहे।