{"_id":"5f5d2aee8ebc3e4c997c264a","slug":"life-threating-warning-lalitpur-news-jhs176089513","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब दबंग सपा नेता दे रहा जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब दबंग सपा नेता दे रहा जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

पीड़ित के पास है कॉल की रिकार्डिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम महरौनी खुर्द निवासी सोबरन सिंह पुत्र फूल सिंह ने एक सपा नेता पर मोबइल पर जान से मारने व फर्जी केस में फंसवा कर जेल भेजने की धमकी के आरोप को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।
भेजे गए पत्र में बताया कि पीड़ित गांव में ही खेती कर परिवार भरण पोषण करता है। गांव में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी एक दबंग सपा नेता ने मकान का निर्माण किया है। जहां पर शहर के साथ ही अन्य लोगों का आना जाना लगा रहता है। रात में गांव में दबंगई का माहौल पैदा कर रहा है। दबंगई के चलते गांव में कोई आवाज नहीं उठाता है। आवाज उठाने पर पैसों की दम पर मारपीट कर चुप करा देता है। विपक्षी पीड़ित से राजनैतिक रंजिश मानता है। इसको लेकर छह सितंबर को रात्रि साढ़े नौ बजे विपक्षी ने पुत्र के मोबाइल पर फोन लगाया। जिसमें गॉली देते हुए अपना नाम बताते हुए कहा कि पिता को समझा देना, इस बार चुनाव न लड़े। नहीं तो जान से मार देंगे या फर्जी मुकदमा लगवा कर जेल में भिजवा देंगे। इसके साथ ही दुर्घटना में मारने की भी धमकी है। जिसकी रिकार्डिंग मोबाईल में है। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने व जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की है।