{"_id":"69065a6ce5b9f890c203edc8","slug":"life-is-precious-helmet-is-necessary-for-safety-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145344-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जीवन है अनमोल, सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जीवन है अनमोल, सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी
विज्ञापन
पुलिस का यातायात माह शुरू, डीएम-एसपी ने जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वाहन चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी, घंटाघर पर आयोजित किया गया था कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस का यातायात जनजागरुकता माह शनिवार से शुरू हो गया। 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी। यातायात माह के शुभारंभ पर घंटाघर मार्ग पर आयोजित शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने किया। उन्होंने सभी को यातायात नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान डीएम सत्यप्रकाश ने कहा कि प्रतिदिन सबसे अधिक लोगों की मौत मार्ग दुर्घटनाओं में हो रही है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन कर अपने जीवन की सुरक्षा करें। बाइक हेलमेट लगाकर ही चलाएं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों और संकेतों का पालन करें।
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि हादसे में घायलों की मदद कर अस्पताल तक पहुंचाएं। एसपी ने आश्वस्त किया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने पर पुलिस किसी को भी परेशान नहीं करेगी। एएसपी कालू सिंह ने कहा कि पुलिस अभियान चलाकर नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई करती है। लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी करती है। इसके बावजूद, वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं। दुर्घटनाओं पर रोक तभी लगेगी जब हम खुद तो जागरूक हों ही, लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
सीओ यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नुक्कड़-नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाली परेशानी से लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूलों व कॉलेजों के छात्रों की ओर से जागरुकता रैली निकाली जाएगी। यातायात नियमों के प्रति को जागरूक करने वाले वाहन को डीएम-एसपी ने रवाना किया। सहयोगी यातायात पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करूंगा का लगाया सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया था। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, प्रभारी यातायात आलोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
हेलमेट के लिए किया गया प्रेरित
वक्ताओं ने बताया कि यदि बिना हेलमेट बाइक चला रहे हैं या बाइक पर तीन सवारी बैठाए हुए हैं तो यकीन मानिए आपकी और आपके साथ बैठे व्यक्ति की जान जोखिम में है। रिकार्ड बताते हैं कि साल दर साल वाहन दुर्घटनाओं में मौत की संख्या बढ़ रही है। इनमें बिना हेलमेट लगाने वाले ज्यादा रहते हैं। उन्होंने कहा कि बगैर हेलमेट या ट्रिपल राइडिंग बाइक चलाना हादसे को न्योता देना है।
नियमों का पालन न करने से होती हैं दुर्घटनाएं
2024 में जिले में 359 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें करीब 163 लोगों की मौत हुई थी। 2025 में अक्तूबर तक करीब 275 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें 126 लोगों की जान चली गई। मरने वाले अधिकांश बाइक चालक बिना हेलमेट के थे।
वर्जन
यातायात माह का शुभारंभ हो गया है। इस माह में पुलिस जगह-जगह जागरुकता कार्यक्रम करेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। लोगों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी