{"_id":"68dd8dce010c2416c5009d4b","slug":"library-of-elderly-society-needs-to-be-kept-comfortable-manmohan-jadia-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-143671-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग समाज की लाइब्रेरी, सहजकर रखने की जरूरत : मनमोहन जडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग समाज की लाइब्रेरी, सहजकर रखने की जरूरत : मनमोहन जडिया
विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण अधिकारी ने बुजुर्गों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय वृद्धजन आश्रम में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव बुजुर्गों को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की।
जिला स्तरीय समिति के सदस्य मनमोहन जडिया ने कहा कि बुजुर्ग समाज की वह लाइब्रेरी है, जिन्हें सहजकर रखने की जरूरत है। प्रबंधक दामोदर शर्मा ने कहा कि बुजुर्ग आश्रम में परिवार के एक सदस्य की तरह रहते हैं। समय-समय पर इनके स्वास्थ्य की जांच कराई जाती है। उन्होंने कहा कि मीनू के अनुसार सभी को खाना आदि दिया जाता है। इस अवसर पर पुरुषों को कुर्ता-पैजामा और महिलाओं को साड़ी व फल आदि वितरण किए गए। इस मौके पर प्रभाकर शर्मा, शिवम देव आलिया, रूपेश परिहार, समा बानो, ज्योति अहिरवार, रेणु नामदेव, रामगोपाल साहू, घनश्याम साहू, दीपक पटेल, पुष्पा राजपूत मौजूद रहे।