फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Leopard terror in village Gadoli since 15 days

Lalitpur News: 15 दिनों से गांव गड़ोली में तेंदुए का आतंक

Sat, 03 Jun 2023 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in village Gadoli since 15 days
घरों में बंधे मवेशियों पर तेंदुआ ने किया हमला, अब तक कई मवेशियों को शिकार बना चुका है
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी बने हैं उदासीन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन/ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत देवगढ़ वन क्षेत्र में आने वाले गड़ोली गांव के लोग लगभग 15 दिनों से तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। अभी तक तो तेंदुआ जंगल के नजदीक इलाके में विचरण करने वाले जानवरों को अपना शिकार बना रहा था। अब वह घरों तक पहुंच चुका है। गुरुवार रात गांव के रामसिंह के घर में बछिया पर तेंदुआ ने हमला बोला दिया तो पास ही में बंधी गाय ने रस्सी तोड़कर तेंदुआ से अपनी बछिया को बचाया। बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई।
गड़ोली गांव के ग्रामीणों ने बताया गांव के गेंदा सहरिया, मानसिंह यादव, कबीर सहरिया, रामसिंह की गायों को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। मवेशी चरने के लिए जाते हैं, तभी मौका पाकर तेंदुआ मवेशी पर हमला कर देता है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ की दहाड़ की आवाज रात को भी आती है। उनका कहना है कि जंगली तेंदुआ के आतंक की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई है परंतु अभी तक वन विभाग की टीम गांव नहीं आई है।
विज्ञापन

तेंदुए के आतंक से गांववाले भयभीत हैं। मूंग के खेतों में भी जाने से घबरा रहे है इसी समय पर मूंग की कटाई व थ्रेसर का समय है।
पुष्पेंद्र राजा
जंगली तेंदुए ने हमारी गाय को कुछ दिन पहले ही शिकार बनाया था। गाय चरने गई थी पर लौटकर नहीं आई, देखने गए तो गांव के पास में ही मृत मिली जो जंगली तेंदुए ने शिकार कर के गाय के शरीर का आधा हिस्सा खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग को सूचना भी दी गई, अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है, गांव को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
तूफान सिंह
जंगली जानवरों से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। वन विभाग ग्रामीणों की मदद नहीं कर रहा है।
कृपाण यादव, ग्राम प्रधान देवगढ़।
मामला आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है, गश्ती कर ग्रामीणों को तेंदुआ के आतंक से निजात दिलाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
भोला सिंह, क्षेत्राधिकारी, वन ललितपुर रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed