फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   leopard sited in bajaj power plant complex

बजाज पावर प्लांट परिसर में तेंदुआ की चहलकदमी से हड़कंप

Wed, 08 Sep 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
leopard sited in bajaj power plant complex
पावर प्लांट में तेंदुए को रेस्क्यू करती वन विभाग एवं पावर प्लांट की सुरक्षा टीम - फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चिगलौआ में स्थित बजाज पावर प्लांट परिसर में मंगलवार को तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी सूर्य प्रकाश सेन के नेतृत्व में तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए दिन भर कवायद होती रही लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। टीम ने पैरों के निशान से तेंदुआ होने की पुष्टि करते हुए अलर्ट रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

ग्राम चिगलौआ में करीब दो हजार एकड़ जमीन पर स्थित पावर प्लांट के आसपास काफी घना जंगल है। इस जंगल से अक्सर जंगली जानवर पावर प्लांट में आ जाते हैं। सोमवार की शाम ऐश डाइक-3 पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने राख के ऊपर खड़े एक तेंदुए को देखा तो उसने अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींचकर विभागीय अधिकारियों को भेज दी। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी वन क्षेत्राधिकारी को दी। इसके बाद प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी सूर्य प्रकाश सेन के नेतृत्व एक टीम ने मंगलवार को दिन भर तेंदुए को खोजा लेकिन वह कहीं नहीं दिखाई नहीं दिया। तेंदुए के पैरों के निशान से उसकी पुष्टि की जा रही है। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ने प्लांट के अधिकारियों से कहा कि वह अलर्ट रहें यदि कोई आहट मिलती है तो वह तत्काल सूचित करें। जरूरत के अनुसार पिंजड़ा भी लगाया जा सकता है। इधर, पावर प्लांट के अधिकारियों ने भी अपने स्तर से तेंदुए को ट्रेस करने की कवायद शुरू कर दी है।

पावर प्लांट में तेंदुए को रेस्क्यू करती वन विभाग एवं पावर प्लांट के सुरक्षा अधिकारियों की टीम

पावर प्लांट में तेंदुए को रेस्क्यू करती वन विभाग एवं पावर प्लांट के सुरक्षा अधिकारियों की टीम- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed