फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Legislative Council reverberates teacher recruitment episode

विधान परिषद में गूंजेगा शिक्षक भर्ती का प्रकरण

Thu, 30 Jul 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 30 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महरौनी स्थित श्री शांति निकेतन इंटर कालेज का प्रबंध तंत्र शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहा है। इस मामले को विधान परिषद में नियम 115 के तहत उठाया था, जिसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा था कि प्रथम दृष्टया शिक्षक उत्पीड़न के मामले प्रमाणिक होते हैं। इस संबंध में डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा को प्रबंध तंत्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, इसके बाद भी प्रबंध तंत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अब इस मामले को शून्य प्रहर में उठाया जाएगा।  इसके अलावा शिक्षक भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों से दान लेने के मामले को भी  उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों पर जिंदगी भर शिक्षकों की नौकरी करने के मामले को भी उठाएंगे। उन्होंने माना कि जिन अधिकारियों ने ऐसे शिक्षकों को नियुक्ति दी है, उस पर कार्रवाई होना चाहिए। नौ अगस्त को बीस सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। प्रमुख मांगों में वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देने, पूर्णकालिक शिक्षक बनाने, राज्य कर्मियों की तरह नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पेंशन देने, कंप्यूटर व व्यवसायिक शिक्षकों को रेगुलर करने आदि मांग शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने पीएन इंटर कालेज ललितपुर में शिक्षकों की समस्याएं सुनी। तत्पश्चात जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस मौके पर प्रतिनिधि प्रताप सिंह परिहार, रामसेवक वर्मा, प्रधानाचार्य रामस्वरूप, श्रीराम नामदेव, इमरत लाल, विवेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed