{"_id":"665253a480d906c51b047744","slug":"legal-defense-council-deployed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-115170-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लीगल डिफेंस काउंसिल की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लीगल डिफेंस काउंसिल की हुई तैनाती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यहां लीगल एंड डिफेंस काउंसिल की तैनाती की गई है। इसके अंतर्गत चार अधिवक्ताओं की तैनाती हुई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय पाने में आसानी होगी। उनका मुकदमा यह लीगल एंड डिफेंस काउंसिल निशुल्क लड़ेंगे, इस कार्य के लिए सरकार उन्हें वेतन देगी।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने साक्षात्कार समिति की अनुशंसा को कार्यपालिका अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करने के पश्चात आठ अप्रैल को तैनाती का आदेश जारी किया। वैभव कुमार जैन को लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, विक्रम सिंह ठाकुर को डिप्टी लीगल एंड डिफेंस काउंसिल व राहुल गौतम और अनुराग सिंह को असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल नियुक्त किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, स्त्री, बालक, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति, विकलांग, या ऐसा व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है, के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लीगल एंड डिफेंस काउंसिल से कोर्ट में पक्ष रखने के लिए वकील उपलब्ध कराता है।