फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   LED to illuminate the house of the poor

एलईडी से रोशन होने लगे गरीबों के घर

Tue, 28 Jul 2015 02:07 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल कार्डधारक गरीब परिवारों के घरों को राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत रोशन करने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे प्रत्येक घर में एक एलईडी बल्ब, बोर्ड व मीटर मुफ्त में लगाया जा रहा है। ब्लाक बिरधा व तालबेहट के 43 गांव में काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



शासन द्वारा गरीबों के घरों और डा.राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों को रोशन करने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत करोड़ों रुपए की लागत से विद्युतीकरण किया जा रहा है। उप्र पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर इन गांवों के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल कार्ड धारकों परिवारों के घरों को रोशन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए गाजियाबाद की ईस्ट इंडिया उद्योग कंपनी गाजियाबाद के माध्यम से सर्वे कराने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल कार्ड धारकों को कनेक्शन देने का कार्य शुरू कर दिया गया। कंपनी द्वारा लक्ष्य के मुताबिक 33,382 बीपीएल कार्डधारक गरीब परिवारों को योजना का लाभ दिया जाना है।
विज्ञापन


ऐसे हर घर में विभाग द्वारा एक एलईडी बल्ब, एक मीटर, एक बिजली का बोर्ड व विद्युत खंभे से मीटर तक पाईप बिछाकर विद्युत केबल लगाई जाएगी। एक घर में यह संयोजन देने के लिए कंपनी पर 1,882 रुपये का खर्च आएगा। इस प्रकार उक्त योजना के तहत 33,382 गरीबों को विभाग द्वारा 6,28,24,924 रुपए की लागत से बिजली संयोजन दिए जाएंगे। उक्त योजना के तहत कंपनी को सितंबर 2016 तक लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण किया जाना है। कंपनी को 655 गांव व 1,075 मजरों में सर्वे के बाद बीपीएल कार्ड धारकों के घरों में कनेक्शन दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी ने ब्लाक तालबेहट व बिरधा के 43 गांवों में विद्युत संयोजन देने का कार्य शुरू कर दिया है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क लेने का प्रकरण सामने आने पर विभाग द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्युत अधिकारियों ने कंपनी के अधिकारियों को निष्पक्षता व तेजी के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।


योजना 14 महीनों में पूर्ण कर ली जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को एक एलईडी बल्ब के साथ मीटर, बोर्ड व खंभे से घर तक बिजली की केबल पूरी तरह से मुफ्त लगाई जाएगी। यदि कोई शुल्क मांगता है तो दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रशांत सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed