फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Layout of Bulk Drug Park ready, SIDA asks for Rs 25 crore from government for development works

Lalitpur News: बल्क ड्रग पार्क का लेआउट तैयार, शासन से मांगे सीडा ने विकास कार्यों को 25 करोड़ रुपये

Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Layout of Bulk Drug Park ready, SIDA asks for Rs 25 crore from government for development works
प्रथम चरण में पांच सौ एकड़ भूमि को पार्क के लिए किया जाएगा विकसित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बल्क ड्रग पार्क का सीडा ने नक्शा तैयार कर लिया, प्रथम फेज में पांच सौ एकड़ की भूमि पर विकास कार्य किया जाएगा। इसके लिए सीडा ने शासन से 25 करोड़ रुपये मांगे हैं। यह पार्क के लिए शासन ने कुल भूमि 1472 एकड़ स्वीकृत की है।
बल्क ड्रग पार्क के लिए सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, इसका लेआउट तैयार कर शासन से 25 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। प्रथम चरण में पांच सौ एकड़ भूमि पर विकास कार्य किया जा रहा है। बताते चलें कि बल्क ड्रग पार्क के लिए 1472 एकड़ भूमि को चयनित किया गया है। जिसमें तहसील मड़ावरा के सैदपुर 426 एकड़, गड़ोलीकलां में 249 एकड़, तहसील महरौनी की अंतर्गत ग्राम लरगन की 239 एकड़, करौदा में 116 एकड़, व रामपुर में 441 एकड़ भूमि चिहिंत की गई है। प्रथम चरण में अभी पांच एकड़ भूमि पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। यहां पर तैयार ले-आउट के अनुसार प्लाट काटे जाएंगे, जिन पर औद्योगिक इकाईयां तैयार की जाएंगी। इसके लिए शासन से सीडा ने 25 करोड़ की मांग की है।
विज्ञापन

------------
बल्क ड्रग पार्क के लिए कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां का नक्शा तैयार कर शासन से सीडा ने 25 करोड़ की धनराशि मांगी है। प्रथम चरण में 500 एकड़ भूमि पर विकास कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed