फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lawyers happy over appointment of judge in Gram Nyayalaya.

Lalitpur News: ग्राम न्यायालय में जज की नियुक्ति से अधिवक्ताओं में खुशी

Sat, 01 Aug 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lawyers happy over appointment of judge in Gram Nyayalaya.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। ग्राम न्यायालय में जज की नियुक्ति की जानकारी होते ही अधिवक्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। बताते चले कि क्षेत्रीय जनता एवं वादकारियों का सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने के लिए शासन ने तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना की थी। जिसके माध्यम से क्षेत्र की जनता एवं वादकारियों को आसानी से न्याय मिला और अधिवक्ताओं को काम। लेकिन कुछ समय पूर्व ग्राम न्यायालय में पदस्थ जज रंजीत वर्मा का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया। इसके बाद उनके स्थान पर आए प्रवीन यादव ने अभी ठीक से काम काज नहीं संभाला था कि उनका भी गैर जनपद स्थानांतरण हो गया। इससे ग्राम न्यायालय जज विहीन हो गई। न्याय के लिए परेशान वादकारियों की परेशानी काे देखते हुए अधिवक्ताओं ने दो बार प्रयागराज जाकर अपनी पीड़ा से न्याय विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद शासन ने नवीन कुमार द्वितीय की नियुक्ति ग्राम न्यायालय में कर दी। इसकी जानकारी शनिवार को जैसे ही अधिवक्ताओं के मिली उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

000000
फोटो - 35, हरीराम श्रीवास
ग्राम न्यायालय में जज की नियुक्ति के लिए काफी प्रयास करना पड़ा। लेकिन उच्चाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की मांग को काफी गंभीरता से लिया। इसके लिए उनका बहुत आभार। - हरीराम श्रीवास, अध्यक्ष बार संघ तालबेहट
विज्ञापन

00000
फोटो - 30, रामरतन कुशवाहा
-- ग्राम न्यायालय में जज के आने से अब वहां पूर्व की भांति काम काज होने से क्षेत्रीय वादकारियों को न्याय मिलने में आसानी होगी। - रामरतन कुशवाहा, पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष बार संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed