फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lawaris shishu

मां को सौंपा गया लावारिस मिला शिशु

Wed, 11 Oct 2017 01:10 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 11 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
lawaris shishu
children ltp - फोटो : demo pic
28 सितंबर को बानपुर थानांतर्गत बंगरा गांव में भगीरथ सेन के खेत में मिले नवजात शिशु की मां का पता लगने के बाद उसको मां को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


नवजात शिशु की सूचना मिलने के बाद थाना बानपुर से एसआई संदीप सिंह ने एंबुलेंस से नवजात शिशु को जिला अस्पताल स्थित एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया। इसके उपरांत जिला प्रोबेशन अधिकारी और बाल कल्याण समिति ने थाना बानपुर पुलिस को उक्त शिशु के परिजनों का पता लगाए जाने के निर्देश दिए थे।


बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्यग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चिकित्सालय जाकर शिशु की जानकारी ली गई। इसी क्रम में एसआई संदीप सिंह सेंगर ने सात अक्तूबर को उक्त नवजात शिशु के संबंध में बताया कि बंगरा गांव निवासी महिला पुष्पा जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है वह अपने बच्चे को शिशु के जन्म के बाद बाहर झाड़ियों में छोड़ गई थी। ग्राम प्रधान द्वारा महिला के संबंध में सत्यापन प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद नौ अक्तूबर को बाल कल्याण समिति के समक्ष उक्त नवजात शिशु की मां पुष्पा पत्नी नीरज ढीमर पुत्री रामप्रसाद व पुष्पा के पिता रामप्रसाद ने उक्त शिशु को उनके सुपुर्द करने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया गया, साथ ही ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह पुत्र निर्भान सिंह ने एक प्रमाण पत्र दिया कि उक्त शिशु पुष्पा का ही है। उक्त के क्रम में समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्र, दस्तावेजों, ग्राम प्रधान के प्रमाण पत्र और गवाहों पर विचार करते हुए एवं शिशु के सर्वोत्तम हित को देखते हुए समिति ने नवजात शिशु उसकी माता पुष्पा पत्नी नीरज की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed