{"_id":"60ef3e308ebc3e13527ac066","slug":"law-annf-order-lalitpur-news-jhs1995468136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की कानून व्यवस्था ध्वस्त-सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की कानून व्यवस्था ध्वस्त-सपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 15 जुलाई को तहसील मुख्यालयों पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर सपा नेताओं ने बैठक कर रणनीति तैयार की। पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
महरौनी, मड़ावरा और पाली में आयोजित पार्टी की बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अराजकता का माहौल इतना भयावह है कि लखीमपुर खीरी में महिला प्रत्याशी के साथ अभद्रता करते हुए उसकी साड़ी खींच दी गई, तो वहीं सीतापुर में हथगोले फेंके गए। जिले में पांच सीटों पर अपने ब्लॉक प्रमुख बना लिए, जबकि तालबेहट के चुनाव में भी धांधली कर भाजपा प्रत्याशी को एक वोट से जिताने का कार्य यहां की सरकारी मशीनरी द्वारा किया गया। प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को 15 जुलाई को धरना-प्रदर्शन उपरांत ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, यादवेंद्र दादा, जितेंद्र सिंह जीतू, निशांत जैन, कृष्ण स्वरूप निरंजन, खुशालचंद्र साहू, राजेश झोजिया, सरफराज अली, जगदीश कुशवाहा, शेर सिंह दैनपुरा, स्वामी प्रसाद, धनीराम रजक, अमर सिंह भैरा, मान सिंह, मनोज गुरुदेव, मंगल सिंह, भवानी सिंह, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।