फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   largan beat satwansa

लरगन टीम ने मारी उद्घाटन मैच में बाजी

Mon, 04 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
largan beat satwansa
ग्राम मानिकपुर में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ करते सेवा निवृत्त ग्राम विकास अधिकारी जोधन सिं? - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा/ ललितपुर। तहसील मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच ग्राम सतवांसा और ग्राम लरगन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लरगन ने सतवांसा को एक रन से पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम मानिकपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी जोधन सिंह लोधी व बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया। अतिथियों ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं को निखार के लिए खेलकूद व व्यायाम जरूरी है। युवाओं को खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। खेल से शरीर स्वस्थ रहने के अलावा शारीरिक विकास भी होता है। खेल के साथ शिक्षा भी जरूरी है।
विज्ञापन

मैच में ग्राम सतवांसा की टीम ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेवाजी करने हुए ग्राम लरगन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतवांसा टीम ने ने 11 ओवर में 101 रन पर सभी विकेट गवां दिए और विजय के लिए दो रन से पीछे रह गई। लरगन ने मैच जीत लिया। लरगन की टीम के भान सिंह लोधी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में चार विकेट लेकर मैन आफ द मैच पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में निर्णायक की भूमिका राघवेंद्र सिंह व सुम्मेर सिंह की रही। इस दौरान जयसिंह लोधी, हरनाम सिंह, दीवान सिंह, जगदेव सिंह, धनीराम सिंह राजपूत, गजेंद्र सिंह राजपूत, जुझार सिंह, शेर सिंह, करन सिंह, कमल सिंह, गजराज सिंह, सरदार सिंह, कप्तान सिंह, हाकम सिंह, रघुवीर, अरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, शिवकुमार, गोलू, शौकत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed