फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Land is being searched in Talbehat for green energy plant

Lalitpur News: ग्रीन एनर्जी प्लांट के लिए तालबेहट में तलाशी जा रही भूमि

Sat, 05 Apr 2025 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Land is being searched in Talbehat for green energy plant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी प्लांट लगाने का प्रस्ताव यूपी नेडा के माध्यम से आया है।हाइड्रोजन से ग्रीन एनर्जी तैयार कर उससे मेथेनॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 20 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है।
सरकार ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाया है। अब जनपद में हाइड्रोजन से ग्रीन एनर्जी उत्पादन के लिए भूमि चिह्नित की जा रही है। इस प्लांट में सौर व पवन ऊर्जा के माध्यम से हाइड्रोजन तैयार की जाएगी। इसे ग्रीन हाइड्रोजन कहा जाता है। यह कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन

इस प्लांट में सबसे पहले पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को विभाजित किया जाता है। प्लांट के लिए 20 एकड़ भूमि मांगी गई है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तालबेहट को भूमि चिह्नित करने के आदेश जारी किए हैं। भूमि चिह्नित होने के पश्चात यूपीनेडा व कंपनी स्थलीय निरीक्षण करेगी। उपयुक्त भूमि होने पर प्लांट की स्थापना होगी। यह बुंदेलखंड में पहला प्लांट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मेथेनॉल का किया जाएगा निर्माण
इस प्लांट में हाइड्रोजन तैयार होने के बाद कार्बन डाई ऑक्साइड से मेथेनॉल का निर्माण किया जाएगा। इस प्लांट के लिए विद्युत व पानी की अधिक आवश्यकता होगी। कार्बन डाई ऑक्साइड वातावरण से लिया जाएगा।

---------------------
यूपीनेडा के माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव जनपद में आया है। इसके लिए 20 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। तालबेहट क्षेत्र में भूमि चिह्नित की जा रही है। भूमि निर्धारण के बाद ही अगली प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।-अतहर जमाल, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed