{"_id":"68de004e4957a71f9205d91b","slug":"lallitpur-woman-passenger-s-purse-stolen-from-mahamana-express-grp-registers-case-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: महामना एक्सप्रेस से महिला यात्री का पर्स चोरी, जीआरपी ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: महामना एक्सप्रेस से महिला यात्री का पर्स चोरी, जीआरपी ने किया मामला दर्ज
Thu, 02 Oct 2025 10:02 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:02 AM IST
सार
महिला ट्रेन के बोगी संख्या डी-1 की सीट संख्या 34 पर बैठी थी और पर्स सीट पर रखा था। इसी बीच पर्स गायब हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
महामना एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री का मोबाइल-नकदी रखा पर्स चोरी हो गया। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीना के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गीता विश्वकर्मा दो सितंबर को महामना एक्सप्रेस में ललितपुर से बीना तक की यात्रा कर रही थी। वह ट्रेन के बोगी संख्या डी-1 की सीट संख्या 34 पर बैठी थी और पर्स सीट पर रखा था। इसी बीच पर्स गायब हो गया। आसपास पर्स की काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़िता गीता ने बताया कि चोरी गए पर्स के अंदर मोबाइल फोन, छह सौ रुपये नकद रखे थे। पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।