फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur's Yuvansh selected in Top 14 for Colors TV show Dance Deewane

Lalitpur News: ललितपुर के युवांश का कलर्स टीवी के शो डांस दीवाने के लिए टॉप 14 में चयन

Fri, 02 Feb 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur's Yuvansh selected in Top 14 for Colors TV show Dance Deewane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कलर्स टीवी के शो डांस दीवाने के लिए टॉप 14 में माहेश्वरी एकेडमी के कक्षा एक के छात्र युवांश सेन का चयन किया गया है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।
ललितपुर निवासी युवांश सेन पुत्र प्रमोद शुरू से ही डांस करने का शौकीन था। युवांश के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी माता-पिता ने अच्छे स्कूल में प्रवेश दिलाकर डांस सिखाया। अब उसने स्वयं व परिवार को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। जो परिवार कभी हवाई जहाज में बैठने की सोच भी नहीं सकता था, अब उनका नन्हा सा बालक परिवार को हवाई जहाज में बैठाकर मुंबई की सैर करा रहा है। युवांश को अच्छे कोरियोग्राफर डांस सिखा रहे हैं, इससे उसकी प्रतिभा और निखर रही है। युवांश ने अपने डांस से सभी का मन मोह लिया। यह ललितपुर का पहला बच्चा है, जिसका डांस दीवाने में चयन हुआ है। मुंबई से डांस दीवाने की एक टीम ने ललितपुर आकर उनके परिवार व आस-पास के साथ ही माहेश्वरी एकेडमी में शूटिंग की। परिजनों का साक्षात्कार भी लिया।
विज्ञापन

---
देशभर के बच्चों ने लिया था भाग
डांस दीवाने प्रतियोगिता में देश भर के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। युवांश ने अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दिया।अच्छे प्रदर्शन के चलते ही उसका चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले ही बने कई प्रतियोगिताओं में विजेता
युवांश इस प्रतियोगिता से पहले भी कई में सफलता प्राप्त कर चुका है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम मेरा डांस मेरी विरासत में उसने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उरई में डांस प्रतियोगिता में पोंपिन फ्लैक्स के जज के रूप में युवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।

---
डांस दीवाने कलर्स टीवी का बहुत लोकप्रिय प्रोग्राम है, जिसे अभिनेता सुनील शेट्टी व अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जज कर रही हैं। टीवी एंकर भारती सिंह हॉस्ट कर रही हैं। यह प्रोग्राम कलर्स टीवी पर तीन फरवरी 2024 से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को रात साढ़े बजे प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed