फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur- youngman suiside

फांसी लगाने से युवक की मौत

Sun, 04 Apr 2021 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
lalitpur- youngman suiside
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खिरकापुरा में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मोहल्ला खिरकापुरा निवासी संदीप कुशवाहा (22) पुत्र सिरनाम सिंह शुक्रवार को दोपहर में अपने कमरे में गया और उसने दुपट्टे से पंखे पर लटककर जान दे दी। जब उसकी मां ने आवाज दी और काफी देर तक दरवाजे नहीं खुले तो उसने खिड़की से झांककर कमरे में देखा। संदीप फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मां ने पड़ोसियों के मदद से दरवाजे खोले व बेटे को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला चिकित्सालय से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक संदीप के पास से मिले सुसाइड नोट में जय मोदी, जय योगी युवा पीढ़ी बचाओ लिखकर शुरूआत की। हालांकि, सोसाइड नोट में उसने पत्नी और ससुरालियों पर तमाम आरोप लगाए हैं। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

----------
मोहल्ला खिरकापुरा में युवक संदीप की फांसी लगाने से मौत हुई है। इसमें सुसाइड नोट मिलने की बात भी आई है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार शुक्ला, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed