{"_id":"68bdab24fc12104b770be068","slug":"lalitpur-women-left-their-homes-to-make-the-village-drug-free-took-pledge-from-villagers-in-awareness-campai-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाएं घर से निकली, जागरूक अभियान में ग्रामीणों से लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाएं घर से निकली, जागरूक अभियान में ग्रामीणों से लिया संकल्प
Sun, 07 Sep 2025 09:26 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 07 Sep 2025 09:26 PM IST
सार
घर का काम काज छोड़ महिलाएं घर से बाहर निकली। हाथों में बैनर और नारेबाजी के साथ ग्रामीणों को जागरूक कर संदेश दिया।
विज्ञापन
नशामुक्ति अभियान चलातीं महिलाए
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं ने मुहिम छेड़ दी है। घर का काम काज छोड़ महिलाएं घर से बाहर निकली। हाथों में बैनर और नारेबाजी के साथ ग्रामीणों को जागरूक कर संदेश दिया।
विज्ञापन
महरौनी विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनवारा-दरौना में रविवार की सुबह महिलाएं शराबबंदी को लेकर घर से बाहर निकली। रैली निकालकर पूरे गांव में जागरूकता फैलाई। इस दौरान उनके साथ पुरुष और बच्चे भी शामिल रहे। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। रैली के बाद हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति गांव की सीमा में अवैध रूप से शराब बेचने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस अभियान में गांव की आशा कार्यकर्ता, स्वयं-सहायता समूह (सखी) एवं महिला समूह की महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिलाओं ने न केवल रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया बल्कि गांव में शराबबंदी को लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प भी दोहराया। गांव में शराबबंदी की इस मुहिम को सर्वदा जनकल्याण ट्रस्ट लखनऊ की पहल और सहयोग से आगे बढ़ाया गया। संस्था के प्रयास से ग्रामवासियों में नशामुक्त समाज की दिशा में नई चेतना आई और महिला शक्ति संगठन को एक मजबूत आधार मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय गांव के विकास और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। इस दरमियान महिलाओं ने सड़क पर जमकर नारेबाजी करते हुए जन-जन को जागरूक करने के लिए उपयुक्त नारों का उपयोग किया।