{"_id":"61951bf3de4341663b6cf66e","slug":"lalitpur-when-asked-not-to-abuse-entered-the-house-and-cut-it-with-an-ax-injuring-another","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: गालियां ना देने को कहा तो घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काट डाला, एक अन्य को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: गालियां ना देने को कहा तो घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काट डाला, एक अन्य को किया घायल
Wed, 17 Nov 2021 08:43 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मड़वरा (ललितपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, मड़वरा (ललितपुर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 17 Nov 2021 08:43 PM IST
सार
मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के दो लोग उनके भाई को गालियां दे रहे थे। उनके भाई ने जब गाली देने से मना किया तो आरोपी कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुस गए और उनके भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से किया हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना गिरार के ग्राम कुर्रट में गालियां देने से मना करने पर गांव के ही दो दबंगों ने घर में घुसकर ग्रामीण की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने दो नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के दो लोग उनके भाई को गालियां दे रहे थे। उनके भाई ने जब गाली देने से मना किया तो आरोपी कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुस गए और उनके भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना के दौरान उधर से गुजर रहे एक ग्रामीण के भागने पर हमलावरों ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया कि इस घटना में वह बाल-बाल बच गया। मौका पाकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन