{"_id":"6a2a6c77397407320901ab25","slug":"lalitpur-weather-to-remain-unsettled-for-four-days-possibility-of-strong-winds-and-rain-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: चार दिन तक बदला रहेगा मौसम, तेज रफ्तार के साथ हवा और बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: चार दिन तक बदला रहेगा मौसम, तेज रफ्तार के साथ हवा और बारिश की संभावना
Thu, 11 Jun 2026 01:36 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:36 PM IST
सार
अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव होने के चलते जिला प्रशासन द्वारा मौसम विभाग से मिले संकेत के आधार पर एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
ललितपुर में तापमान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव होने के चलते जिला प्रशासन द्वारा मौसम विभाग से मिले संकेत के आधार पर एडवाइजरी जारी की है। जनपद में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कहीं कहीं बारिश और गरज के चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही बज्रपात के साथ आंधी और 60 से अस्सी किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही कहीं कहीं ओलावृष्टि की संभावना हो जताई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया कि आंधी तूफान के दौरान सावधानियां बरतें। खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैंडपंप आदि को न छुएं। यदि खुले खेत में फंस गए हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें और घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं। बहुउपयोगी सचेत ऐप एवं दामिनी ऐप लोगों द्वारा पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है।