फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur Tractor trolley overturned uncontrollably in Jakhlaun area two laborers died

ललितपुर: जाखलौन क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, दो मजदूरों की मौत

Fri, 06 May 2022 02:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 06 May 2022 02:01 PM IST
सार

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी में खंडा पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर ललितपुर से ग्राम दावनी जा रहा था। अभी ट्रैक्टर गांव में प्रवेश ही कर रहा था कि इससे पहले ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेतों में जा पलटा।

विज्ञापन
Lalitpur Tractor trolley overturned uncontrollably in Jakhlaun area two laborers died
ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाखलौन क्षेत्र के दावनी गांव में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी में खंडा पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर ललितपुर से ग्राम दावनी जा रहा था। अभी ट्रैक्टर गांव में प्रवेश ही कर रहा था कि इससे पहले ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेतों में जा पलटा। इससे ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर नीचे गिर गए और ट्रैक्टर उनके ऊपर गिर गया। दोनों मजदूरों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed