{"_id":"68bd5eed8ca56c53ae04b20a","slug":"lalitpur-sensation-due-to-leopard-attacked-calf-shepherd-chased-it-away-by-throwing-stones-2025-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ से सनसनी: बछड़े पर किया हमला, चरवाहे ने पत्थर मारकर भगाया, वन विभाग पहले भी कर चुका है रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ से सनसनी: बछड़े पर किया हमला, चरवाहे ने पत्थर मारकर भगाया, वन विभाग पहले भी कर चुका है रेस्क्यू
Sun, 07 Sep 2025 04:10 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपूर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपूर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 07 Sep 2025 04:10 PM IST
सार
ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है। इस क्षेत्र से पहले भी विभाग तेंदुआ का रेस्क्यू कर चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मदनपुर वन बीट में शनिवार को तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया गया कि तेंदुए ने गाय के बछड़े पर हमला कर दिया था। किसी तरह चरवाहे ने उसकी जान बचाई। वहीं क्षेत्र में तेंदुआ होने की खबर आग की तरह फैल गई। वन विभाग भी मौके पर पहुंच कर तेदुंआ की तलाश में जुट गया है। विभाग ने अपील की है सावधानी बरते और इस क्षेत्र में आने से बचे। बताया गया इसके पहले भी यहां से वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos
हमले के बाद घायल बछड़ा
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम भौंती निवासी चरवाहा इमरत सिंह मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान झाड़ियों से अचानक एक तेंदुआ निकल आया और पीछे से एक बछड़े का गला दबोच लिया। तेंदुआ बछड़े को घसीटकर ले जाने की कोशिश करने लगा।
बछड़े की चीख-पुकार सुनकर चरवाहा इमरत सिंह ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने पहले कुल्हाड़ी से तेंदुए को डराने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं भागा तो पत्थरों से हमला किया। इस पर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। शोर सुनकर अन्य चरवाहे भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने घायल बछड़े को गांव पहुंचाकर पशु चिकित्सक से इलाज कराया। बछड़े के गले पर तेंदुए के दांतों से गहरे घाव पाए गए।
वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव ने बताया कि मड़ावरा और आसपास के जंगलों में तेंदुए, बाघ और भालू जैसे खतरनाक जंगली जानवर मौजूद हैं। कुछ महीने पहले धौरीसागर के जंगल में लगाए गए ट्रैप कैमरों में ये जानवर कैद भी हुए थे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में तेंदुआ दिखाई दे रहा है वहां अकेले न जाएं और सतर्कता बरतें।