{"_id":"689c21d97152a3383a0d753e","slug":"lalitpur-scooty-fell-into-a-road-pit-two-cousins-died-one-injured-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: सड़क के गड्ढे में गिरी स्कूटी, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: सड़क के गड्ढे में गिरी स्कूटी, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल
Wed, 13 Aug 2025 11:04 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:04 AM IST
सार
सड़क के गड्ढे में स्कूटी गिरकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिस पर सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। उसी स्कूटी पर एक अन्य सवार युवक घायल हो गया है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर में सड़क के गड्ढों ने दो भाइयों की जान ले ली है। इसके पहले भी इन गड्ढों की वजह से दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। आए दिन वाहनों का गिरना आम हो गया है। लेकिन इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम कुचदो के पास सड़क पर स्थित गड्ढे में स्कूटी गिरकर अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। जिससे उस पर सवार दो चचेरे भाई गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कालेज लाया गया। यहां पर दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्राम गाडौली निवासी सबर सिंह (36) पुत्र बद्रीप्रसाद अपने चचेरे भाई रोहित (19) पुत्र वीरसिंह के साथ मंगलवार की देर रात को स्कूटी से गांव जा रहा था। स्कूटी पर एक अन्य युवक राजीव (22) भी सवार था। अभी वह लोग रास्ते में राम कुचदो के पास पहुंचे थे। तभी सड़क पर स्थित गड्ढे में स्कूटी गिर गई और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे तीनो युवक गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन मेडिकल कालेज लाया गया। यहां सबर और रोहित के शरीर का परीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य युवक को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन