फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur ralway station

रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार, प्लेटफार्म एक को बढ़ाया जाएगा

Wed, 10 Feb 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
lalitpur ralway station
ललितपुर। रेलवे स्टेशन ललितपुर का विस्तार किया जा रहा है। नए स्टेशन भवन के साथ प्लेटफार्म संख्या एक का विस्तार कर बढ़ाया जाएगा। इससे यात्री सुविधाओं में विस्तार होेगा। मंडलीय अधिकारियों ठहरने और बैठक के लिए ऑफीसर रेस्ट हाउस का निर्माण भी किया जा रहा है। यह निर्माण तीसरी रेल लाइन के अनुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अभी प्लेटफार्म एक, दो व तीन हैं। बीना की ओर पुराने मालगोदाम के पास प्लेटफार्म नंबर एक के पीछे की ओर शंटिंग के लिए रेल लाइन बिछी हुई है, जिससे यहां प्लेटफार्म की चौड़ाई कम हो गई है। लेकिन, अब पुराने मालगोदाम के पास रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। आगामी समय में रेलवे स्टेशन का मुख्य संचालन इसी भवन से किया जाएगा। इस भवन के बनने से इसके सामने बनी रेल लाइन वाले स्थान पर प्लेटफार्म का विस्तार किया जाएगा। इससे यहां प्लेटफार्म की चौड़ाई पहले से अधिक हो जाएगी और यात्रियों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

कई बार यात्रियों की संख्या अधिक होने पर प्लेटफार्म की कम चौड़ाई बाधक बनती थी, लेकिन अब प्लेटफार्म का विस्तार लोगों को सहूलियत देगा। तीसरी रेल लाइन के निर्माण के साथ ही आगामी समय में दो एवं तीन नंबर प्लेटफार्म के बाद नेहरू नगर की ओर एक नया प्लेटफार्म बनाने का प्रस्ताव है। इस कारण यहां बने रेलवे कार्यालय, आवास एवं रेस्ट हाउस की बाउंड्री तक चिह्नित किया गया है। रेलवे द्वारा देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से नए मालगोदाम के पास नई रेलवे कॉलोनी, रेलवे के मंडलीय अधिकारियों के ठहरने एवं बैठक के लिए नया ऑफीसर रेस्ट हाउस का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे स्टेेशन पर एस्केलेटर और पुराना फुटओवर ब्रिज के स्थान पर नया फुटओवर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा, जो नेहरूनगर की ओर प्लेटफार्म एवं स्टेशन से पहले बाहर की ओर खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ललितपुर में रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के अनुसार यात्रियों की सुविधा को देेखते हुए विस्तार व विकास किया जा रहा है। स्टेशन भवन का निर्माण अभी चल रहा है, बाकी विकास कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेल मंडल झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed