फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Protest against smart meter, appeal to close market on 25th

Lalitpur: स्मार्ट मीटर का विरोध,  25 को बाजार बंद की अपील

Sun, 24 Aug 2025 02:55 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 24 Aug 2025 02:55 PM IST
सार

संस्था प्रमुख ने स्मार्ट मीटर के विरोध में 25 अगस्त को समस्त व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान आधा दिन बंद रखने की अपील की है। 

विज्ञापन
Lalitpur: Protest against smart meter, appeal to close market on 25th
बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ता बाजार बंद की अपील करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रस्तावित 25 अगस्त के आधे दिन के बाजार बंद के मद्देनजर शहर के बाजारों में घूम कर लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा करके व्यापारियों से समर्थन की अपील की। 

विज्ञापन


संस्था प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि स्मार्ट मीटर के विरोध में दिनांक 25 अगस्त को समस्त व्यापारी बंधु अपने अपने प्रतिष्ठान आधा दिन बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि बु. वि. सेना के कार्यकर्ता सुबह 9 बजे सावरकर चौक पर एकत्रित होगें तथा एक मीटिंग के बाद सावरकर चौक से कलेक्ट्रेट तक एक मार्च निकाला जायेगा। कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाये जाने की मनमानी का गम्भीर असर आगामी  2027 के विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है क्योंकि तेज गति से भाग रहे स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं की जेबों पर सरेआम डाका डाला जा रहा है। बेरोजगारी, सूखा, अतिवृष्टि और उद्योग शून्यता का दंश झेलना वाला बुन्देलखण्ड पहले से ही बदहाली के आंसू बहा रहा था अब और रही सही कसर ये स्मार्ट मीटर पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ललितपुर शहर में विद्युत विभाग द्वारा नियुक्त स्मार्ट प्रीेपेड मीटर लगाने वाली कंपनी पहले से गोवा में ब्लैकलिस्टिड है । उक्त कंपनी ने विगत दिनों सर्वे पूरा करके शहर में अनेक स्थानों पर प्रीपेड मीटर आवासों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाने का काम शुरु कर दिया है । टेक्नीकली ब्लैकलिस्टिड उक्त स्मार्ट प्रीपेड मीटर कई गुना तेजी से भागते है जिस कारण जनता की जेबों पर भारी बोझ पड़ेगा । स्मार्ट मीटर शहर में हजारों जगह पर लग चुके हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बु.वि. सेना के वरिष्ठ सदस्य राजमल बरया, जिला कमांडेंट सुधेश नायक, मुहम्मद फहीम, कदीर खां, फूलचंद रजक, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed