{"_id":"63276642edc52e18e33716a4","slug":"lalitpur-poison-eaten-due-to-mental-harassment-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur : मानसिक उत्पीड़न के चलते ग्राम प्रधान पति ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur : मानसिक उत्पीड़न के चलते ग्राम प्रधान पति ने खाया जहर, हालत गंभीर
Mon, 19 Sep 2022 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, ललितपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
विकासखंड तालबेहट के ग्राम पंचायत उगरपुर में ग्राम प्रधान के पुत्र एवं अन्य लोगों पर एक दलित परिवार की लड़की ने झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था, जिसके चलते ग्राम प्रधान पति ने रविवार की रात को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रधान पति रामकिशन ने विषाक्त खाने के दौरान इसका वीडियो भी बनाया है और आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले की अभी तक सही जांच नहीं कर रही जिसके चलते वह जहर खाकर अपनी जान दे रहा है। फिलहाल उसक हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन