फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur news: couple robbed of lakhs after beating, death of grocery shopkeeper

ललितपुर : दंपती को पीट कर लाखों की लूट, किराना दुकानदार की मौत

Mon, 14 Feb 2022 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 01:12 AM IST
सार

रात में किराना दुकान बंद करने के दौरान घर में घुस आए बदमाश। घटना से हड़कंप, अफसरों ने जानकारी ली।

विज्ञापन
Lalitpur news: couple robbed of lakhs after beating, death of grocery shopkeeper
किराना दुकानदार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान सभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही पुलिस की गश्त के बाद भी दुस्साहसिक तरीके से पांच बदमाशों ने रविवार की रात दैलवारा में किराना दुकानदार के घर में घुसकर लूटपाट की। दंपती को बेरहमी से पीटा, जिससे गृहस्वामी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी अरविंद जैन (54 वर्ष) एवं उनकी पत्नी ममता जैन (52वर्ष) रात करीब 9.30 बजे घर में ही स्थित अपनी किराने की दुकान पर थे। इसी दौरान पांच बदमाश दुकान पर आए और सिगरेट पीने लगे। रात होने पर दंपती दुकान बंद करने लगे। यह देख बदमाश दुकान के अंदर घुस आए। वे दोनों को पकड़कर घर में ले गए। दोनों की बेरहमी से पिटाई की। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी लूट ले गए। बदमाशों ने अरविंद जैन को लाठियों व लात घूसों से इतना मारा कि उनकी मौत हो गई। बदमाशों के जाने के करीब एक घंटे बाद ममता किसी प्रकार घर से बाहर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल ममता को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों ने घायल ममता से घटना की जानकारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed